श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालगढ़ में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विक्रम ज्याणी ने कहा कि लालगढ़ की पहचान हमेशा खेल प्रतिभाओं, अनुशासन, मेहनत और संघर्ष से रही है। यहां की मिट्टी ने ऐसे खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अपने गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज आवश्यकता इस बात की है कि इस गौरवशाली पहचान को हर हाल में सुरक्षित रखा जाए और नशे जैसी सामाजिक बुराई को यहां कभी भी अपनी जड़ें न जमाने दी जाएं। लक्ष्या ज्याणी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशा किसी भी व्यक्ति का भविष्य नहीं बनाता, बल्कि उसके सपनों, परिवार और जीवन को बर्बाद कर देता है। जिस उम्र में हाथों में किताब, खेल का सामान और तिरंगा होना चाहिए, उस उम्र में यदि नशा आ जाए तो वह पूरे परिवार के लिए जीवनभर का दर्द बन जाता है।
प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं को यह संदेश दिया गया कि आज का युवा केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य के लिए जिम्मेदार है। यदि एक युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लेता है, तो वह अपने साथ कई और युवाओं को भी सही राह पर ला सकता है। सहीराम ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हम स्वयं नशा नहीं करेंगे, किसी को नशा करने के लिए प्रेरित नहीं करेंगे और अपने गांव को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

लालगढ़ में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ram


