धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खड़गे का मोदी सरकार पर तीखा हमला : छात्रों की गूंज से टूटी अहंकारी सत्ता, अब मोदी देश के युवाओं से माफी मांगें
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। इस घटनाक्रम पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। खरगे ने इसे देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों और साझा विपक्ष की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने ट्वीट में लिखा-“भारत के ‘छात्रों की गूंज’ आख़िरकार अहंकारी सत्ता की दहलीज़ तक पहुँच गई। यह हमारे करोड़ों युवाओं की जीत है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क पर आवाज़ उठाई। यह सत्य की जीत है और मोदी जी के हठ की हार है।” खड़गे ने इस आंदोलन के दौरान अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया:
पीड़ित परिवारों को समर्पित जीत: उन्होंने कहा कि यह उन सभी परिवारों की जीत है जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है, क्योंकि यह सरकार भ्रष्टाचारी है।
विपक्ष की एकजुटता: खरगे ने रेखांकित किया कि यह संपूर्ण साझा विपक्ष की जीत है, जिसने छात्रों के हक में संसद से लेकर सड़क तक पुरजोर आवाज उठाई।
प्रधानमंत्री से माफी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधी मांग करते हुए कहा कि केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही काफी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी देश की युवा पीढ़ी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही, प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं पर लाठी-डंडे और पैलेट गन्स (Pellet Guns) चलवाने वाले पुलिस अधिकारियों और दोषियों पर तुरंत कठोरतम कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खड़गे का PM मोदी पर करारा हमला
ram


