पाली के तखतगढ़ में 180 लाख रूपए की लागत से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का शिलान्यास

ram

जयपुर। विधानसभा क्षेत्र के तखतगढ़ के सौंदर्यीकरण और विकास को गति देते हुए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के तखतगढ़ की मुख्य सड़क पर प्रस्तावित भव्य प्रवेश द्वार (वेलकम गेट) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
180 लाख रूपए की लागत से निखरेगी नगर की सूरत
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने बताया कि तखतगढ़ नगर के इस प्रमुख मार्ग को एक नई और विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा लगभग 180 लाख रूपए (1.80 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रवेश द्वार का निर्माण आधुनिक और आकर्षक स्थापत्य कला के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस सौगात के लिए कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *