जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा में भारतीय स्टेट बैंक जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्पीकर श्री देवनानी ने श्री चौधरी को विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति और डायरी भेंट की। श्री देवनानी ने श्री चौधरी को साइबर क्राइम से बैंक खातेदारों की सुरक्षा के लिए राज्य में जागरूकता शिविर लगाये जाने का सुझाव दिया। स्पीकर श्री देवनानी ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। श्री देवनानी को श्री चौधरी ने बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी दी। एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सुविधा प्रदान कर रहा है। इस मौके पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री संजय शर्मा भी मौजूद थे।

स्पीकर श्री देवनानी से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक मिले देवनानी ने लोगों को साइबर फ्रॉड से जागरूक करने का दिया सुझाव
ram


