आईटीआई में प्रवेश के लिए 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

ram

भीलवाड़ा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा में सत्र 2026-27/28 के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) श्री सुरज पंवार ने बताया कि राज्य के समस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी एवं एससीवीटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत 15 जुलाई 2026 से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उपनिदेशक (प्रशिक्षण) ने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष अथवा उससे अधिक होना आवश्यक है। अस्थायी मेरिट सूची का प्रकाशन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा। वहीं, संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी) सीटों पर संबंधित संस्थानों में संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भीलवाड़ा में स्वीकृत विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *