भरतपुर संभाग स्तरीय सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह: प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव : गृह राज्य मंत्री

ram

जयपुर। भरतपुर जिले के ग्राम कारवारी पीलूपुरा (बयाना) में शुक्रवार को आयोजित संभाग स्तरीय सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने शिक्षा, खेल, प्रशासन, सामाजिक सेवा एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल व्यक्तियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की उपलब्धियाँ राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव हैं और उनका प्रोत्साहन करना हम सभी का दायित्व है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को आगे बढ़ने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और समाज व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, युवा एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *