चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ नगर माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा सभी 12 क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों की प्रथम बैठक गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को लालजी का खेड़ा रोड सेंथी स्थित अयोध्या धाम (Deep & Sip) में आयोजित हुई। बैठक नगर सभा के संरक्षक एवं चित्तौड़गढ़ जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक काबरा, पूर्व जिला मंत्री शिव प्रकाश मंत्री एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकेश जेथलिया के आतिथ्य तथा नगर अध्यक्ष श्री भारत माहेश्वरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से चित्तौड़गढ़ नगर विकास न्यास (UIT) क्षेत्र में निवासरत समस्त माहेश्वरी परिवारों का विस्तृत विवरण संकलित कर जनगणना स्मारिका प्रकाशित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। साथ ही अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पोर्टल पर अब तक अपंजीकृत परिवारों का पंजीयन कराने हेतु एक विशेष समिति का गठन किया गया, जो प्रत्येक माहेश्वरी परिवार को पोर्टल से जोड़ने का कार्य करेगी। सामाजिक सेवा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से माहेश्वरी हेल्पलाइन नंबर जारी करने का निर्णय लिया गया, जिससे समाज के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में हिंदू संस्कृति एवं परम्पराओं के संरक्षण के लिए महिलाओं हेतु उजमाना, गोरथ एवं तीज जैसे पारंपरिक कार्यक्रम नगर सभा के सानिध्य में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आगामी सावन माह में भगवान शिव के महाभिषेक, भोग एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों के लिए अत्याधुनिक वाचनालय स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में माहेश्वरी ब्लड डोनेशन अभियान, समाज के युवाओं को विभिन्न संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने, चिकित्सा शिविर एवं बाल संस्कार शिविर आयोजित करने सहित अनेक जनहितकारी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए तथा उनके शीघ्र क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया। बैठक का सफल संचालन नगर सभा के सचिव प्रदीप काबरा ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष नरेंद्र डाढ़, संगठन सचिव लोकेश अजमेरा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक सचिव विजय कुमार अजमेरा, संयुक्त सचिव ब्रिजेश मोदानी , क्रीड़ा सचिव पुष्कर सोमानी, कार्यकारिणी सदस्य पंकज बसेर, गोपाल पुंगलिया, अनिल मूंदड़ा, राजेश धुत्त, कमलेश पोरवाल, अनुपम भंडारी, बद्री आगा, संजय कोगटा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। क्षेत्रीय इकाइयों से सेंथि के अध्यक्ष अनिल मंत्री, कुंभानगर के अध्यक्ष सत्यनारायण चेचानी, मीरा नगर–महेश नगर के अध्यक्ष मनोहर सांमरिया, कबीर कॉलोनी के अध्यक्ष महेश कलंत्री, सेतु मार्ग के अध्यक्ष सुनील धुप्पड़, महावीर कॉलोनी के अध्यक्ष घनश्याम काबरा, गांधीनगर के अध्यक्ष गोपाल आगाल , सचिव ललित चेचानी, गोविंद नुवाल , सत्यनारायण मूंदड़ा सहित सभी क्षेत्रीय इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

चित्तौड़गढ़ नगर माहेश्वरी सभा की प्रथम बैठक आयोजित
ram


