श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ, श्रम सेतु और लेबर चौक एप लॉन्च

ram

प्रतापगढ़। प्रदेश के श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और आम नागरिकों को आसानी से श्रमिक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने श्रम विभाग के माध्यम से श्रम सेतु और लेबर चौक एप की शुरुआत की है। श्रम विभाग के निर्देशों की अनुपालना में श्रम निरीक्षक गोपाल मीणा के कुशल निर्देशन में श्रमिकों के कल्याण और उन्हें डिजिटल माध्यमों से जोड़ने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान के जरिये श्रमिकों को श्रम सेतु और लेबर चौक मोबाइल एप्लीकेशंस पर पंजीकरण कराने और इसके फायदों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। श्रम निरीक्षक गोपाल मीणा द्वारा बताया गया कि इन दोनों मोबाइल ऐप्स का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और कारीगरों को सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा श्रमिकों को कार्यालय या ई-मित्र के चक्कर नहीं काटने पडे़े और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है।

इन ऐप्स से श्रमिकों को मिलने वाले मुख्य फायदेः
इन ऐप्स से श्रमिकों को सीधा रोजगार, सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ, उचित मजदूरी की गांरटी, कौशल विकास के अवसर का फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *