जोधपुर। जन कल्याण शिविरों के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 13 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर जोधपुर श्री आलोक रंजन ने बताया कि सोमवार, 13 जुलाई को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत कुई जोधा, कुई इन्दा में, पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत साबरसर में तथा पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत गडा़ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा। साथ ही पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत पण्डितों का बास में, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत सतलाना में, पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत सिनली सेवालाचाली में, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत खेजड़ला में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत माणकलाव में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा। इसके अलावा पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत बावरला में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत सिरमण्डी श्री रामनगर में, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत घेवडा में, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत नांदियाखुर्द, लवेरा खुर्द में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत बारनीहरिसिंह, रडौद एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम नानण में ग्रामीण सेवा शिविर में आयोजन किया जायेंगा।
13 जुलाई को जिले में यहां लगेंगे ग्राम सेवा शिविर
ram


