13 जुलाई को राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 की प्रारूप समिति की जनसुनवाई

ram

चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचन्द्र खटीक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 की प्रारूप समिति द्वारा उदयपुर संभाग के जिलों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले की जनसुनवाई 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट परिसर, चित्तौड़गढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचन्द्र खटीक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान आमजन, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न पक्षकारों को राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में जनसुनवाई में सहभागिता कर अपने सुझाव एवं अभिमत प्रस्तुत करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सांसद एवं विधायकगण, समस्त धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि विषय की पृष्ठभूमि वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधि तथा भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *