बूंदी। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उन्हें सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शहरी सेवा शिविर-2026’ के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। नगर परिषद बूंदी में आयोजित शिविर के दौरान एक दंपती को राहत मिली। शिविर में गुलशन राठौर और किरण राठौर ने अपने विवाह पंजीयन पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना किसी देरी के, शिविर के दौरान ही उन्हें उनका विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी कर दिया। शिविर में मिली राहत के बाद दंपति ने बताया कि उन्हें नया पासपोर्ट बनवाने, बैंक में अपना संयुक्त खाता खुलवाने तथा अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस विवाह प्रमाण-पत्र की आवश्यकता महसूस हो रही थी। शिविर के दौरान ही हाथों-हाथ अपना विवाह प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आवेदक ने इस त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार और नगर परिषद को धन्यवाद दिया।

गुलशन और किरण राठौर का बन सकेगा पासपोर्ट, बैंक के काम भी होंगे आसान
ram


