बूंदी। जिले के शहरी क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह अभियान 15 जुलाई तक संचालित होगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार बूंदी नगर परिषद क्षेत्र में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 49, 50 व 51 के लिए नगर परिषद कार्यालय भवन, छत्रपुरा में शिविर आयोजित होंगे।
नगरपालिकाओं में यहाँ आयोजित होंगे शिविर
लाखेरी नगरपालिका में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 31 के लिए नगरपालिका लाखेरी के सभाभवन में, हिंडोली नगरपालिका में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 18 के लिए नगरपालिका कार्यालय हिंडोली में, केशवरायपाटन नगरपालिका में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 19 के लिए नगरपालिका कार्यालय केशवरायपाटन में, इंद्रगढ़ नगरपालिका में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 18 के लिए नगरपालिका कार्यालय परिसर इंद्रगढ़ में, देई नगरपालिका में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 18 के लिए कार्यालय परिसर नगरपालिका देई में एवं कापरेन नगरपालिका में 9 जुलाई को वार्ड संख्या 21 के लिए नगरपालिका सभागार कापरेन में शिविर आयोजित होंगे।


