खैरथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत श्री गणपति महिला मंडल, आदर्श कॉलोनी ने लगातार दूसरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाई है। मंडल की महिलाओं ने एक माह के भीतर 1000 औषधीय पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के तहत वार्ड संख्या 16 स्थित आदर्श कॉलोनी में 10 औषधीय पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। 70 वर्षीय श्रीमती सत्यवती गुप्ता के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान को सावन एवं भाद्रपद माह तक निरंतर चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक औषधीय एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण कर हरित वातावरण का निर्माण करना है। इस अवसर पर मंडल की सदस्य नेहा केवलानी, नीलम लाजी बसरानी, चांदनी लखवानी, पुनिता गुप्ता, दीपा धर्माणी सहित अन्य महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा श्री गणपति महिला मंडल, 1000 औषधीय पौधे लगाने का लिया संकल्प
ram


