हिंदुस्तान जिंक ने महिला सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा+ कार्यक्रम लॉन्च किया

ram

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक ने उदयपुर स्थित अपने प्रधान कार्यालय में महिला कामकाजी पेशेवरों के लिए तैयार की गई एक विशेष सुरक्षा जागरूकता पहल ‘सुरक्षा+’ की शुरुआत की है. ‘इंटरनेशनल डे ऑफ विमेन इन माइनिंग’ के अवसर पर आयोजित इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य महिला कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता, किसी भी परिस्थिति के लिए तैयारी और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है. विशेषज्ञों ने दिए व्यक्तिगत सुरक्षा और साइबर सेफ्टी के टिप्स
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इनमें सिचुएशनल अवेयरनेस (परिस्थिति के प्रति जागरूकता) और आत्म-रक्षा (सेल्फ डिफेंस) की व्यावहारिक रणनीतियां शामिल हैं।
कार्यस्थल व यात्रा सुरक्षा : कार्यस्थल के तय सुरक्षा नियम तथा यात्रा और आने-जाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां.
डिजिटल व आपातकालीन सुरक्षा : साइबर सुरक्षा (डिजिटल सेफ्टी) और किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले जरूरी कदम.
सराहनीय पहल, महिलाओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास : एसपी डॉ. अमृता दुहन
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उदयपुर पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अमृता दुहन ने हिंदुस्तान जिंक के इस प्रयास की सराहना की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा-“महिला सुरक्षा केवल किसी घटना पर प्रतिक्रिया देने के बारे में नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, आत्मविश्वास और तैयारी से जुड़ी है। ‘सुरक्षा+’ जैसी पहल महिलाओं को जोखिमों को पहचानने, स्पष्टता के साथ सही कदम उठाने और समय पर मदद लेने में सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैं महिला पेशेवरों के बीच सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने के लिए हिंदुस्तान जिंक के इस व्यावहारिक कदम की सराहना करती हूँ।”
हाइब्रिड मोड में हुआ आयोजन, फेज-वाइज़ बढ़ेगा दायरा
इस विशेष सत्र को हाइब्रिड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) मोड में आयोजित किया गया था, जिसमें कंपनी की विभिन्न लोकेशंस से करीब 150 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया. इनमें से लगभग 50 महिला कर्मचारी मुख्य कार्यालय में भौतिक रूप से उपस्थित रहीं, जबकि 100 से अधिक प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ीं. व्यावहारिक मार्गदर्शन, वास्तविक जीवन के उदाहरणों और आपसी चर्चाओं के माध्यम से इस सत्र ने प्रतिभागियों को काम के दौरान और सामान्य जीवन में भी अपनी सुरक्षा तैयारियों को पुख्ता करने में मदद की. कंपनी ने बताया कि ‘सुरक्षा+’ कार्यक्रम को आने वाले समय में हिंदुस्तान जिंक के सभी स्थानों पर चरणबद्ध (फेज-वाइज़) तरीके से आयोजित किया जाएगा. यह पहल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और सशक्त कार्यस्थल बनाने की कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *