जोधपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंचने पर स्वागत और अभिनंदन किया। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के लोकार्पण में भी भागीदारी की। उन्होंने जोधपुर में नए टर्मिनल के उद्घाटन और वहां क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली संशोधित ‘उड़ान’ योजना की शुरुआत की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि इससे देश में विमानन कनेक्टिविटी का विस्तार और विमानन-आधारित विकास को गति मिलेगी।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के जोधपुर पहुंचने पर स्वागत किया
ram


