केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री जोधपुर पहुंचे

ram

जोधपुर। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री आज दोपहर जोधपुर पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं के साथ ही अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात वे होटल उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा। चार जुलाई को सुबह नौ बजे वे जोधपुर से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 बजे वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे बालोतरा से पुन: जोधपुर लौटेंगे तथा यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *