राजस्थान रिफाइनरी पचपदरा, बालोतरा के लोकार्पण का होगा जिला स्तर पर लाइव प्रसारण

ram

भीलवाड़ा। राजस्थान HRRL रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पचपदरा, बालोतरा में किया जाएगा। कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में जिला मुख्यालय, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों को ऑनलाइन प्रसारण से जोड़ा जाएगा। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार 04 जुलाई को नगर निगम टाउन हॉल में प्रातः 10 बजे से आयोजित होने वाले राजस्थान HRRL रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) के लोकार्पण के लाइव प्रसारण के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को नोडल अधिकारी तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *