बहादरपुर में ‘अर्ध समाधि’ ले रहे युवाओं को नेता प्रतिपक्ष जूली ने निकलवाया, जनता दरबार लगाकर दी आंदोलन की चेतावनी

ram

अलवर। अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बहादरपुर में विकास कार्यों की अनदेखी से आक्रोशित युवाओं द्वारा ‘अर्ध समाधि’ लेने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली तुरंत समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और युवाओं को बाहर निकलवाया। जूली ने अर्ध समाधि लेकर बैठे युवाओं को खुद फावड़ा चलाकर मिट्टी हटाई और उनका हाथ थाम कर बाहर निकाला। जूली ने मौके पर ही लगाया जनता दरबार घटनास्थल पर ही नेता प्रतिपक्ष जूली ने जनता दरबार लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मनरेगा का पैसा नहीं मिलने, पीएम आवास की किश्त रुकने, पेयजल संकट और कचरा प्रबंधन ठप होने सहित अनेक शिकायतें उनके समक्ष रखीं। जूली ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा अलवर ग्रामीण ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में सिस्टम एकदम फेल है। सरकार बजट कहा दे रही है, कौन मॉनिटरिंग कर रहा है,जमीन पर तो कुछ काम दिख ही नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि तेज उमस और चिलचिलाती धूप के बीच युवाओं की हालत खराब हो रही थी, इसलिए सूचना पाकर मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम,विधायक कोष से 18 लाख की सौगात जनता से सीधे संवाद के बाद जूली ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तलब किया। नगर पालिका ने सभी व्यवस्थाएं 15 दिन में दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। जूली ने पेयजल समस्या से तत्काल राहत देते हुए विधायक निधि कोष से गांव में करीब 18 लाख रुपये की राशि की बोरिंग कराने की घोषणा की ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके। उन्होंने कहा है कि सरकार की तो आंखों का पानी मर चुका है, प्रशासन किस तर्ज पर काम कर रहा है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,ये सरकार नहीं, सर्कस चल रहा है। इनका ध्यान ही नहीं है कि जनता कैसे परेशान हो रही है। समस्याओं का हो शीघ्र समाधान नहीं तो अपनाएंगे आंदोलन का रास्ता जनता दरबार में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए जूली ने कहा कि यदि 15 दिन में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान समर्थकों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गर्ग,उमरदीन खान,नवाब खान,शाकिर खान,रजत यादव,संजय तायल,अनिल मेघवाल,बलबीर सिंह,डाल चंद,गोरधन,अनिल ,रघुवीर सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *