वन राज्यमंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, दिया पोलियो मुक्त भारत का संदेश, अभिभावकों से अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का किया आह्वान

ram

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर जिले में राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराकर पिलाकर पोलियो मुक्त भारत का संदेश दिया। वन राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रभावी मॉनिटरिंग व अनूठे प्रयासों एवं हमारे चिकित्सा अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है कि देश पोलियो की बीमारी से मुक्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 1851 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां चिकित्साकर्मी बच्चों को पोलियो की खुराकर पिला रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड आदि सार्वजनिक स्थानों पर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की दवा पिलाना है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पोलियो बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक आवश्यक रूप से पिलाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले में इस वर्ष जन्म से 5 वर्ष तक के लगभग 2 लाख 75 हजार बच्चों को विभिन्न पोलियो बूथों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों तथा सामुदायिक स्थलों पर पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इसके अलावा शेष रहे बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएगी। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, भले ही उन्हें पहले कई बार पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी हो। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, पं. जलेसिंह सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, चिकित्सा अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *