जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संविदा पर वाहन चालक की भर्ती, एक जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन

ram

बूंदी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) संविदा के आधार पर एक वाहन चालक की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राजकीय वाहन संचालन के लिए की जा रही है ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव ने बताया कि न्याय विभाग या किसी अन्य सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक मूल रूप से ‘वाहन चालक’ के पद से ही सेवानिवृत हुआ हो और उसकी उम्र 65 वर्ष से अधिक न हो ।
उन्‍होंने बताया कि जिन कर्मचारियों को विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किया गया है या किसी भी तरह से दंडित किया गया है, वे इसके पात्र नहीं माने जाएंगे । नियुक्त होने वाले चालक को प्रतिमाह 14,400 रुपये का एकमुश्त (समेकित) वेतन दिया जाएगा । यह नियुक्ति 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी।
उन्‍होंने बताया कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने पूरे विवरण के साथ 1 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं । आवेदन डाक के जरिये या स्‍वयं द्वारा कार्यालय जाकर जमा किये जा सकते हैं । निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्‍त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा ।
प्राधिकरण सचिव ने बताया कि संविदा पर रखे गए वाहन चालक को साल भर में 12 दिन का वैतनिक आकस्मिक अवकाश मिलेगा । बिना पूर्व सूचना के छुट्टी लेने पर वेतन से 1/30 वां हिस्सा काटा जाएगा । चालक को विभागीय कार्यों में पूरी गोपनीयता बरतनी होगी। खासतौर पर पीड़ित बच्चों, महिला आश्रय स्थलों, बालगृह या जेल से जुड़े मामलों की जानकारी किसी भी बाहरी व्यक्ति को देना सख्त मना होगा। ड्यूटी के दौरान शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन और सरकारी वाहन का निजी उपयोग पूर्णतः वर्जित होगा । वाहन को चालक के घर पर भी खड़ा नहीं किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *