श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायत के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जायेंगे।
जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव बताया कि 23 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव कोठा और पक्की, सादुलशहर क्षेत्र के गांव बुधरवाली, पदमपुर के गांव 56 एफ और 14 एफएफ, करणपुर के 14 एस मांझीवाला, रायसिंहनगर में ठण्डी और ठाकरी, विजयनगर में 5 एएसबी (मोटासर), सूरतगढ़ के देईदासपुरा और ठुकराणा, अनूपगढ़ के 6 पी, घडसाना 9 पीएसडी एवं 2 एमएलडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार 24 जून को गंगानगर क्षेत्र में गांव हिन्दुमलकोट व ओड़की, सादुलशहर क्षेत्र के गांव हाकमाबाद, पदमपुर के गांव मोटासरखूनी व 35 बीबीे, करणपुर के 25 एच व 2 डब्ल्यू गुरूसर, रायसिंहनगर में 66 आरबी व कीकरवाली, विजयनगर में कूपली व गोमावाली, सूरतगढ़ के ऐटा व ठेठार, अनूपगढ़ के 11 पी (पतरोड़ा) व 25 जून को घड़साना के 8 पीएसडी-बी व 5 एमएलडी में शिविर आयोजित किये जायेंगे।
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : 23 व 24 जून को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
ram


