शहरी सेवा शिविर के तहत विभिन्न वार्डों में लगेंगे शिविर

ram

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी स्थानीय निकायों में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक शहरी सेवा शिविर 2026 आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान एवं उनके कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के अनुसार आयोजित शिविरों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वार्ड संबंधी आयोजित शहरी सेवा शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। 15 जून को श्रीगंगानगर नगर परिषद सहित नगर निकाय वार्डों में शिविर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट मरम्मत, नई लाइट लगाना, टूटे फेरो कवर व क्रास सही करना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेचवर्क, पार्कों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व मरम्मत, सीवरेज कनेक्शन व मरम्मत, लम्बित पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती 69ए, कृषि भूमि भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामांतरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उप विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अंतर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के आवेदन प्राप्त कर त्वरित गति से निस्तारित किये जा रहे हैं। शिविरों के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। साथ ही वार्डों में विशेष सफाई अभियान, नाला-नाली सफाई, सड़क मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *