केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण की उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में की प्रेसवार्ता

ram

जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास, विश्वास एवं जनकल्याण की उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने जिला कलेक्ट्रेट धौलपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान अर्थव्यवस्था यूपीआई में भारत अग्रणी है। वर्तमान में भारत में सभी डिजिटल भुगतान लेनदेन का लगभग 85 प्रतिशत और रीयल टाईम डिजिटल भुगतान में विश्व का लगभग आधा हिस्सा है। आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनने की दिशा में अग्रसर है। 4 लाख 30 हजार करोड़ की पीएम किसान सम्मान निधि सीधे खातों में हस्तांतरण की है। 4 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रूपये का फसल बीमा किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि एमएसपी दर पर 26 लाख करोड़ रूपये की फसल खरीद की गई। 8 करोड़ किसानों को किसान क्रडिट कार्ड दिए गए। खाद्यान्न एवं दुग्ध उत्पादन में लगभग 70 प्रतिशत की रिकॉर्ड ऐतिहासिक वृद्धि हुई। कृषि के क्षेत्र में ड्रोन, डिजिटल प्लेटफार्म एवं तकनीकी का विस्तार हुआ। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सम्मान, सुरक्षा और नेतृत्व में कहा कि 32 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते खोले गए। 3 करोड़ लखपति दीदी को लाभ दिया गया। 10 करोड़ ग्रामीण महिलाऐं 91 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण किया गया। सुकन्या समृद्धि योजना में 4 करोड़ 50 लाख से ज्यादा खाते खोले गए। उज्जवला योजना में करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली। लखपति दीदी अभियान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वावलम्बन बनाया। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गो को भी 5 लाख रूपये का मुफ्त उपचार किया गया। 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड से सुरक्षा दी गई। मध्यम वर्ग के लोगों के लिए इनकम टैक्स की सीमा 2.5 लाख से सीधे 12 लाख 75 हजार तक बढ़ाई गई। उड़ान योजना के तहत 1.6 करोड़ यात्रियों को किफायती हवाई यात्रा कराई गई। एमबीबीएस सीटों की संख्या 151 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.3 लाख की गई। आवास, शिक्षा और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान किए गए। रेल्वे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया। 164 वन्दे भारत ट्रेने दौड़ रही। अटल सेतु, सुदर्शन सेतु, चिनाव रेल ब्रिज, बोगीबील ब्रिज, पॉवन समुद्री पुल जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया। 90 से ज्यादा हवाई अड्डों का निर्माण किया। शतप्रतिशत घरों का विद्युतीकरण किया गया। 100 करोड़ के लगभग इंटरनेट यूजर्स हुए। 23 नए एम्स खोले गए। आतंकवाद के विरूद्ध सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिन्दूर ने भारत की सामर्थ्य दिखाई। नक्सलमुक्त भारत का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में शासन के मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ आज भारत के 22 राज्यों की तीन चौथाई आबादी में एनडीए का विस्तार हुआ। पिछले 12 वर्षो में गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और वंचित वर्गो के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *