नगर परिषद सिरोही में हुआ शहरी सेवा शिविर का आयोजन— पंचायतीराज राज्य मंत्री ने पट्टा, अनुदान किश्त सहित विभिन्न दस्तावेजों का किया वितरण

ram

जयपुर। सिरोही जिले में रविवार को शहरी सेवा शिविर अभियान 2026 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने निरीक्षण किया तथा उपस्थित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत पट्टों, अनुदान किस्त सहित विभिन्न दस्तावेजों का वितरण किया। श्री देवासी ने कहा कि श्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नागरिकों के विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों के त्वरित निस्तारण एवं समस्याओं का समाधान कर राहत पहुंचाने के लिए 12 जून से ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के लिए जनता की समस्याओं का निस्तारण करना, उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन करना एवं विभिन्न घोषणाओं का सफल क्रियान्वयन कर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना पहली प्राथमिकता हैं, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में विभिन्न शिविरों एवं अभियानों के माध्यम से जनता को घर बैठे राहत पहुंचाई जा रही हैं एवं लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण से भी लाभान्वित किया जा रहा हैं साथ ही विभिन्न राजकीय दस्तावेजों के कार्यो में शिथिलता भी प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में पट्टा वितरण के कार्य भी किए जा रहे हैं जो कि किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी भूमि/मकान के संबंध में अति आवश्यक दस्तावेज हैं। इस दौरान राज्य मंत्री देवासी ने नगर परिषद निकाय के अधिकारियों को भी आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने एवं इनकी समस्याओं का निस्तारण कर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने शहरी सेवा शिविर में होने वाले कार्यों तथा राज्य सरकार द्वारा दी गई शिथिलताओं तथा छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को 69क में 20 पट्टा वितरण, 6 भवन मानचित्र स्वीकृति पत्र, 3 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा योजना में 3 प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना में 7 लोगो को अनुदान किश्त वितरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 6 ऋण वितरण, अफोर्डेबल हाउसिंग में 8 लोगो को कब्जा आवंटित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *