कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 साल’विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ की थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

ram

जयपुर। अलवर जिले के प्रभारी मंत्री तथा कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीना ने रविवार को केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अलवर के द्वारा नवीन सूचना केंद्र में 12 साल ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ की थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से प्रदान की।
सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी, भपंग वादक पद्मश्री गफरुद्दीन खां मेवाती ने योजनाओं पर दी आकर्षक प्रस्तुति
जिला प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है, दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। इस दौरान भपंग वादक पद्मश्री गफरुद्दीन खां मेवाती के दल ने लोकगीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आकर्षक प्रस्तुति दी।
केंद्र एवं राज्य सरकार के ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी
डॉ. मीना ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के 25 करोड़ नागरिकों को बहुआयामी गरीबी के जाल से सुरक्षित बाहर निकला गया, 4 करोड़ से अधिक पक्के पीएम आवासों का निर्माण करवाया, 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर माह मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है, लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों का पौषण ट्रैक कर लाभांवित कराया गया, किसानों के बैंक खातों में 4.3 लाख करोड़ रूपये की सम्मान राशि का बिना किसी लीकेज के हस्तांतरण किया गया, करीब 2 करोड़ किसान और करीब 3 लाख व्यापारी ई-नाम पर पंजीकृत हुए, करीब 37 लाख घरों को पीएम सूर्यघर योजना से 78 हजार रूपये तक की सौलर सब्सिडी का लाभ प्रदान की गई, पीएम आवास योजना (शहरी) में लगभग 9 लाख करोड़ आवंटित कर करीब 1 करोड़ घर लोगों को दिये गए, 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुये, जिसमें 23 लाख से ज्यादा रोजगार मिले, 9 करोड़ से अधिक यात्रियों ने आधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा की, 1155 किमी. में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया, अब मैट्रो का 26 शहरों में विस्तार हुआ, 60 करोड़ नागरिकों को 5 लाख तक के सालाना मुफ्त इलाज की सुरक्षा दी जा रही है, इसके लिये देशभर के गांवो और कस्बों में 1.8 लाख से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नेटवर्क स्थापित किया गया है, साथ ही अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी 5 लाख तक का मुफ्त उपचार प्रदान किया जा रहा है तथा 19 हजार से ज्यादा जन औषधि केन्द्रों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) मॉडल आधारित सशक्तिकरण हुआ है, हर घर नल का उपहार के तहत 16 करोड़ घरों में जल पहुंचा, 40 लाख करोड़ से अधिक का गारंटी फ्री मुद्रा लोन दिए गए जिन लाभार्थियों में से 75 प्रतिशत महिलाएं हैं, पीएम जनधन योजना से 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खुले, 3 करोड़ से अधिक महिला किसान पीएम-किसान योजना से लाभान्वित हो रही है, 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बनी ग्रामीण भारत की नई पहचान, 2030 तक 3 करोड़ और नई लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, 3 करोड़ से अधिक महिला नेतृत्व वाले एमएसएमई देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं, देशभर में 2.2 लाख स्टार्टअप्स संचालित हैं, देश में 300 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स शुरू किए गए, 1045 खेलो इंडिया सेंटर्स स्थापित किए गए, 10 हजार से अधिक अटल टिंकरिंग लैब्स 1.1 करोड़ से अधिक स्टूडेंट्स को ट्रैनिंग दे रहे है, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवंटित पक्के घरों में से 44.19 प्रतिशत घर एससी-एसटी समुदाय को दिये गये, 5 करोड़ आदिवासियों का जीवन बेहतर करने के लिए 79 हजार करोड़ से ज्यादा का धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित किया गया, दुनिया का सबसे उंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बना अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक विस्तार, देश में 164 ऑपरेशनल एयरपोर्ट, देश में तेजी से 12 सेमीकण्डकर प्लांट आकार ले रहे है तथा दुनिया के 56 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन अकेले भारत में हो रहे हैं, 51 लाख करोड़ से अधिक रूपये डीबीटी से सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए गए, सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन मिला, करीब 38,400 करोड़ का रिकॉर्ड डिफेंस एक्सपोर्ट के साथ ऑपरेशन सद्भाव, ऑपरेशन ब्रह्म, ऑपरेशन सागरबन्धु से लेकर वैक्सीन मैत्राी तक भारत दुनिया का भरोसेमंद साथी बन रहा है तथा अयोध्या में 5 सदियों के लम्बे इन्तजार के बाद नव्य-भव्य-दिव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हुआ है एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत आज पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर है। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम कुसुम योजना(कम्पोनेंट-ए) अक्षय और सौर ऊर्जा स्थापना, पीएम कुसुम योजना (कम्पोनेंट-सी) सौरकृत फीडरों की संख्या के आधार पर, प्रधानमंत्राी फसल बीमा योजना, अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर 62 हजार 915 स्थलों पर 85 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेने पर, तम्बाकू नियंत्राण कार्यक्रम में उत्कर्ष कार्य, पोषण पखवाड़ा 2026 गतिविधियों, धरती आबा जन भागीदारी अभियान, खनिज ब्लॉकों की नीलामी में अनुकरणीय प्रदर्शन, स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 में लक्षित इकाइयों के रूपांतरण, वर्ष 2025 में अंगदान एवं प्रत्यारोपण में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान रहा।उन्होंने कहा कि राजस्थान को विकास की ऐतिहासिक सौगात के रूप में पंचपदरा में 79 हजार 459 करोड़ रूपये की लागत से 9 मिलियन मीट्रिक टन क्षमता की रिफाइनरी एवं 13037 करोड़ रूपये की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की सौगात मिली। इसी प्रकार रामजल सेतु परियोजना प्रदेश की जल आवश्यकता को पूरा करने वाली ऐतिहासिक पहल है, जिससे 17 जिलों के लगभग 3.25 करोड़ लोगों को पेयजल एवं सिंचाई उपलब्ध होगी। यमुना जल समझौते के रूप में शेखावाटी के किसानों के लिए जल समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ। 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक पीएम फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 34 लाख से अधिक गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाए गए, 2.45 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए, 63 लाख से अधिक नल कनेक्शन दिए गए, 89 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया, 43 हजार गांव ओडीएफ प्लस घोषित हुए, राइजिंग राजस्थान इंवेस्टर समिट में 35 लाख करोड़ रूपये के एमओयू हुए, जिनमें 9 लाख करोड़ रूपये के एमओयू धरातल पर उतरे तथा 26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली की उपलब्धता कराई जा रही है। जिला प्रभारी मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार के जिले में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के रूप में अलवर को ऐतिहासिक सौगात दी है, जिसके माध्यम से जिलेवासियों को दिल्ली से मुम्बई तक बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। साथ ही जिले के औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से नीमराणा, सोतानाला, खैरथल एवं अलवर को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे तंत्रा को सुदृढ़ करते हुए अलवर रेलवे स्टेशन का उन्नयन कार्य 111 करोड रुपए की लागत से प्रगतिरत है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन राजगढ, गोविन्दगढ का पुनर्विकास कार्य कराए गए। 8 ट्रेनों का ठहराव भी शुरू कराया है। वहीं रामगढ में आरओबी निर्माण के लिए 101 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिले में स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पनियाला-बड़ोदामेव एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जिले का जुड़ाव चंडीगढ़ एक्सप्रेस-वे से होगा, साथ ही एनएच-921 सुदृढ़ीकरण (महुआ-कोठी नारायणपुर), एनएच-248 ए कॉरिडोर डवलपमेंट, एनएच-248ए कॉरिडोर डवलपमेंट (अलवर-नूह) कार्य प्रक्रियाधीन है। जिले में बालिका सैनिक स्कूल की स्थापना एवं राजगढ़ में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु परियोजना से अलवर जिले को जोड़ने से पेयजल समस्या का समाधान संभव होगा, जिसके तहत ईसरदा बांध से जयसमंद बांध तक 3446 करोड रुपए की अनुमानित लागत से 115 किमी लंबा जल आपूर्ति तंत्रा विकसित किया जाएगा तथा अलवर शहर के निकट 1900 करोड रुपए की लागत से 300 एमसीएम क्षमता का डढीकर में जलाशय व नीमराना तहसील में 30 एमसीएम क्षमता का कृत्रिम जलाशय बनेगा, अलवर-भरतपुर चंबल वृहद पेयजल परियोजना के तहत 5432.96 करोड रुपए अनुमानित लागत से 131.61 मिलियन क्यूबिक मीटर जल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि 6100 करोड़ के बजट से राणा प्रताप सागर बांध-ब्राह्मणी नदी से बीसलपुर बांध में जल अपवर्तन लिंक के कार्य से बीसलपुर बांध से बाणगंगा एवं रूपारेल नदी को चरणबद्ध रूप से जोड़े जाने संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। सिलिसेढ़ क्षेत्र से नलकूप व पाइपलाइन के माध्यम से अलवर शहर की पेयजल योजना संवर्द्धन कार्य (लगभग 23.27 करोड़) का शिलान्यास हुआ, जिससे शहर को पेयजल आपूर्ति होगी। 40 करोड़ रुपये की लागत से नटनी का बारा वियर से जयसमंद बांध तक निर्मित नहर का उन्नयन कार्य एवं रूपारेल-अलवर नदी को रिज्यूवनेट करने का कार्य विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। जिले में 320 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से 5 लाख लीटर क्षमता के नवीन दुग्ध संयंत्र स्थापना के लिए कार्य विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। अलवर शहर में उत्तर भारत के एक बडे चिडिया घर के रूप में बायोलोजिकल पार्क की स्थापना होगी, जिसका कार्य विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं में इजाफा करते हुए अलवर में 10 करोड रूपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोट्रफ के निर्माण कार्य प्रगतिरत है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, अलवर में 100 बैड का चिकित्सालय, चार दीवारी, मरम्मत कार्य, क्रीटिकल केयर यूनिट का निर्माण 86 करोड, 5 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। अग्यारा (अलवर) में 12 करोड रुपये की लागत से एसटीपी अपग्रेडेशन कार्य लोकार्पित। अलवर शहर में हनुमान सर्किल पर नवीन बस स्टेण्ड तथा थानागाजी में बस स्टेण्ड संबंधित कार्य किया जाएगा, जो प्रक्रियाधीन है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 350.35 करोड रूपये की राशि विकास कार्य प्रक्रियाधीन है। अमृत 2.0 के तहत शहरी क्षेत्र खेडली, लक्ष्मणगढ़, गोविन्दगढ़ एवंरामगढ़ में 52 करोड 53 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई। वर्तमान में कार्य प्रगतिरत है। बाबा भर्तृहरि धाम में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। अलवर शहर में महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना हेतु 9 करोड़ रुपये की स्वीकृत किये गये है। उन्होंने कहा कि वर्षाजल के संरक्षण हेतु 5 करोड रूपये की लागत से राशि से भाखेडा एनीकट निर्माणाधीन है। लगभग 6 करोड रुपये की लागत से जरख वाले नाले के आस-पास पहाडी क्षेत्रा एवं भूरासिद्ध मंदिर के पास पहाडी क्षेत्रा के वर्षा जल संरक्षण हेतु वाटर टैंक, एनीकट, कैनाल इत्यादि निर्माण कार्य प्रगतिरत है। प्रतापबंध स्थित ’नमोवन बायोडायवर्सिटी पार्क’ के 68 लाख रूपये राशि से हुए रिनोवेशन और विकास कार्य लोकार्पित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अलवर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक रूप से नाइट ट्यूरिज्म और धार्मिक पर्यटन पर फोकस किया गया है, जिसमें अलवर शहर व जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों व हैरिटेज स्मारकों पर आधारभूत संरचनाओं का उन्नयन के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन के साथ बाबा भर्तृहरि नाटक मंचन को नाइट ट्यूरिज्म से जोड़ने, गरबा जी एवं लालदास महाराज मंदिर के विकास सहित अन्य धार्मिक स्थानों के विकास, भूरासिंद्ध महाराज क्षेत्रा के विकास, ट्यूरिस्ट सर्किट के रूप में कांकवाडी, कुशालगढ-टहला, प्रतापगढ, अजबगढ़ फोर्ट का विकास एवं पर्यटन क्षेत्रा में प्रशिक्षण के लिए होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के संचालन इत्यादि कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अलवर शहर के मुंगस्का में विकसित ‘ग्रीन लंग्स मुंगस्का’ श्री गुरूनानक वाटिका लोकार्पित तथा अलवर शहर के नजदीक भूरासिद्ध मंदिर के पास 24 हैक्टेयर भूमि पर मातृ वन एवं कटीघाटी के पास नगर वन की स्थापना की गई है। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अलवर जिले में 35 लाख से अधिक पौधे लगाये गये। नौगांवा में 15 करोड रुपए की लागत से निर्मित कृषि महाविद्यालय के भवन का लोकार्पण हुआ तथा विज्ञान नगर में 4.50 करोड रूपये की लागत राशि से कन्या महाविद्यालय भवन का कार्य निर्माणाधीन है। वहीं अलवर शहर में महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना का कार्य प्रक्रियाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *