पंचायतीराज राज्य मंत्री व सिरोही सांसद ने किया प्रदर्शनी का आवलोकन

ram

जयपुर। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सिरोही में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 3 दिवसीय प्रदर्शनी “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के“ के तीसरे दिन रविवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जन जन के हित के संबंध में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हों और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचें यही सरकार की मंशा है। उन्होंने इस प्रदर्शनी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह प्रदर्शनी युवाओं को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा देने वाली हैं साथ ही सभी देशवासियों को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती है। प्रदर्शनी में विभिन्न विकास कार्यों, घोषणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को आकर्षक माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *