जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में 12 जून से आयोजित होंगे ‘शहरी सेवा शिविर’

ram

बूंदी। जिले के शहर क्षेत्रों के निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से ‘शहरी सेवा शिविर 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 12 जून से शुरू होकर 15 जुलाई तक संचालित होगा। जिला कलक्‍टर हरफूल सिंह यादव ने बताया कि शिविरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्‍होंने बताया कि अभियान के दौरान भूमि संबंधी कार्यों, जैसे पट्टे जारी करना, उपविभाजन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फ्री होल्ड, नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति और ब्याज में छूट जैसे मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी., ट्रेड लाइसेंस और ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

अभियान के दौरान शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था, नाली व सीवर लाइन की मरम्मत, सड़कों पर पेंच वर्क और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, रैन बसेरों व सामुदायिक केंद्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और निराश्रित पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। शिविरों में विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर मौके पर स्वीकृति जारी की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन लेकर पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके अलावा, यू.डी. टैक्स जमा करने की सुगम व्यवस्था भी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेगी।

नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित
बूंदी नगर परिषद में 12 जून को वार्ड संख्या 1,2,3, 15 जून को वार्ड संख्या 4, 5, 6, 16 जून को वार्ड संख्या 7, 8,9, 18 जून को वार्ड संख्या 10, 11, 12, 19 जून को वार्ड संख्या 13, 14, 15, 22 जून को वार्ड संख्या 16, 17, 18, 23 जून को वार्ड संख्या 19,20,21, 24 जून को वार्ड संख्या 22, 23, 24, 25 जून को वार्ड संख्या 25, 26, 27, 29 जून को वार्ड संख्या 28, 29, 30, 30 जून को वार्ड संख्या 31, 32,33, एक जुलाई को वार्ड संख्या 34,35,36, 2 जुलाई को वार्ड संख्या 37,38,39, 3 जुलाई को वार्ड संख्या 40,41,42, 6 जुलाई को वार्ड संख्या 43, 44, 45, 7 जुलाई को वार्ड संख्या 46,47, 48, 8 जुलाई को वार्ड संख्या 49,50, 51, 9 जुलाई को वार्ड संख्या 52,53,54, 10 जुलाई को वार्ड संख्या 55,56, 57 तथा 13 जुलाई को वार्ड संख्या 58, 59 व 60 के लिए नगर परिषद कार्यालय भवन छत्रपुरा में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा 14 व 15 जुलाई को वार्ड संख्या एक से 60 तक के वार्डों के लिए नगर परिषद कार्यालय भवन में शिविर लगाए जाएंगे।

नगरपालिकाओं में आयोजित होने वाले शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित
लाखेरी नगरपालिका में 12 जून को वार्ड संख्‍या एक, 15 जून को वार्ड संख्‍या दो, 16 जून को वार्ड संख्‍या 3, 18 जून को वार्ड संख्‍या 4, 19 जून को वार्ड संख्‍या 5, 6, 22 जून को वार्ड संख्‍या 7 व 8, 23 जून को वार्ड संख्‍या 9 व 10, 24 जून को वार्ड संख्‍या 11 व 12, 25 जून को वार्ड संख्‍या 13 व 14, 29 जून को वार्ड संख्‍या 15 व 16, 30 जून को वार्ड संख्‍या 17 व 18, एक जुलाई को वार्ड संख्‍या 19 व 20, 2 जुलाई को वार्ड संख्‍या 21 व 22, 3 जुलाई को वार्ड संख्‍या 23 व 24, 6 जुलाई को वार्ड संख्‍या 25 व 26, 7 जुलाई को वार्ड संख्‍या 27 व 28, 8 जुलाई को वार्ड संख्‍या 29 व 30, 9 जुलाई को वार्ड संख्‍या 31, 10 जुलाई को वार्ड संख्‍या 32, 13 जुलाई को वार्ड संख्‍या 33, 14 जुलाई को वार्ड संख्‍या 34 तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्‍या 35 के लिए नगरपालिका लाखेरी के सभाभवन में शिविर आयोजित होंगे।

हिंडोली नगरपालिका में 12 जून को वार्ड संख्‍या एक, 15 जून को वार्ड संख्‍या 2, 16 जून को वार्ड संख्‍या 3, 18 जून को वार्ड संख्‍या 4, 19 जून को वार्ड संख्‍या 5, 22 जून को वार्ड संख्‍या 6, 23 जून को वार्ड संख्‍या 7, 24 जून को वार्ड संख्‍या 8, 25 जून को वार्ड संख्‍या 9, 29 जून को वार्ड संख्‍या 10, 30 जून को वार्ड संख्‍या 11, 1 जुलाई को वार्ड संख्‍या 12, 2 जुलाई को वार्ड संख्‍या 13, 3 जुलाई को वार्ड संख्‍या 14, 6 जुलाई को वार्ड संख्‍या 15, 7 जुलाई को वार्ड संख्‍या 16, 8 जुलाई को वार्ड संख्‍या 17, 9 जुलाई को वार्ड संख्‍या 18, 10 जुलाई को वार्ड संख्‍या 19, 13 जुलाई को वार्ड संख्‍या 20 के लिए नगरपालिका कार्यालय हिंडोली में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा 14 जुलाई को वार्ड संख्‍या 1 से 10 में फोलोअप कैम्‍प तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्‍या 11 से 20 में फाेलोअप कैम्‍प आयोजित होंगें।

केशवरायपाटन नगरपालिका में 12 जून को वार्ड संख्‍या एक, 15 जून को वार्ड संख्‍या 24, 16 जून को वार्ड संख्‍या 25, 18 जून को वार्ड संख्‍या 2, 19 जून को वार्ड संख्‍या 3, 22 जून को वार्ड संख्‍या 4, 23 जून को वार्ड संख्‍या 5, 24 जून को वार्ड संख्‍या 6, 25 जून को वार्ड संख्‍या 7, 29 जून को वार्ड संख्‍या 8 व 9, 30 जून को वार्ड संख्‍या 10, 1 जुलाई को वार्ड संख्‍या 11 व 12, 2 जुलाई को वार्ड संख्‍या 13 व 14, 3 जुलाई को वार्ड संख्‍या 15, 6 जुलाई को वार्ड संख्‍या 16, 7 जुलाई को वार्ड संख्‍या 17, 8 जुलाई को वार्ड संख्‍या 18, 9 जुलाई को वार्ड संख्‍या 19, 10 जुलाई को वार्ड संख्‍या 20, 13 जुलाई को वार्ड संख्‍या 21, 14 जुलाई को वार्ड संख्‍या 22 तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्‍या 23 के लिए नगरपालिका कार्यालय केशवरायपाटन में शिविर आयोजित होंगे।

इंद्रगढ़ नगरपालिका में 12 जून को वार्ड संख्‍या एक, 15 जून को वार्ड संख्‍या 2, 16 जून को वार्ड संख्‍या 3, 18 जून को वार्ड संख्‍या 4, 19 जून को वार्ड संख्‍या 5, 22 जून को वार्ड संख्‍या 6, 23 जून को वार्ड संख्‍या 7, 24 जून को वार्ड संख्‍या 8, 25 जून को वार्ड संख्‍या 9, 29 जून को वार्ड संख्‍या 10, 30 जून को वार्ड संख्‍या 11, 1 जुलाई को वार्ड संख्‍या 12, 2 जुलाई को वार्ड संख्‍या 13, 3 जुलाई को वार्ड संख्‍या 14, 6 जुलाई को वार्ड संख्‍या 15, 7 जुलाई को वार्ड संख्‍या 16, 8 जुलाई को वार्ड संख्‍या 17, 9 जुलाई को वार्ड संख्‍या 18, 10 जुलाई को वार्ड संख्‍या 19, 13 जुलाई को वार्ड संख्‍या 20, 14 जुलाई को वार्ड संख्‍या 1 से 10 तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्‍या 11 से 20 के लिए नगरपालिका कार्यालय परिसर इंद्रगढ़ में शिविर आयोजित होंगे।

देई नगरपालिका में 12 जून को वार्ड संख्‍या एक, 15 जून को वार्ड संख्‍या 2, 16 जून को वार्ड संख्‍या 3, 18 जून को वार्ड संख्‍या 4, 19 जून को वार्ड संख्‍या 5, 22 जून को वार्ड संख्‍या 6, 23 जून को वार्ड संख्‍या 7, 24 जून को वार्ड संख्‍या 8, 25 जून को वार्ड संख्‍या 9, 29 जून को वार्ड संख्‍या 10, 30 जून को वार्ड संख्‍या 11, 1 जुलाई को वार्ड संख्‍या 12, 2 जुलाई को वार्ड संख्‍या 13, 3 जुलाई को वार्ड संख्‍या 14, 6 जुलाई को वार्ड संख्‍या 15, 7 जुलाई को वार्ड संख्‍या 16, 8 जुलाई को वार्ड संख्‍या 17, 9 जुलाई को वार्ड संख्‍या 18, 10 जुलाई को वार्ड संख्‍या 19, 13 जुलाई को वार्ड संख्‍या 20, 14 जुलाई को वार्ड संख्‍या 1 से 10 तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्‍या 11 से 20 के लिए कार्यालय परिसर नगरपालिका देई में शिविर आयोजित होंगे।

कापरेन नगरपालिका में 12 जून को वार्ड संख्‍या एक, 15 जून को वार्ड संख्‍या 2, 16 जून को वार्ड संख्‍या 3, 18 जून को वार्ड संख्‍या 4, 19 जून को वार्ड संख्‍या 5, 22 जून को वार्ड संख्‍या 6, 23 जून को वार्ड संख्‍या 7, 24 जून को वार्ड संख्‍या 8, 25 जून को वार्ड संख्‍या 9, 29 जून को वार्ड संख्‍या 10, 30 जून को वार्ड संख्‍या 11 व 12, 1 जुलाई को वार्ड संख्‍या 13 व 14, 2 जुलाई को वार्ड संख्‍या 15, 3 जुलाई को वार्ड संख्‍या 16, 6 जुलाई को वार्ड संख्‍या 17, 7 जुलाई को वार्ड संख्‍या 18, 8 जुलाई को वार्ड संख्‍या 19 व 20, 9 जुलाई को वार्ड संख्‍या 21, 10 जुलाई को वार्ड संख्‍या 22, 13 जुलाई को वार्ड संख्‍या 23, 14 जुलाई को वार्ड संख्‍या 24 तथा 15 जुलाई को वार्ड संख्‍या 25 के लिए नगरपालिका सभागार कापरेन में शिविर आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *