सवाई माधोपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के तहत बुधवार को रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम आयोजित हुआ। देवस्थान एवं पर्यटन विभाग के सहयोग से मुकेश दाधीच के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली, जनकल्याण तथा देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने देश के सर्वांगीण विकास एवं लोकमंगल के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत 12 वर्षों में देश में हुए विकासात्मक परिवर्तन और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में और अधिक गति लाने की कामना की गई।
कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी गौरव मित्तल, तहसीलदार बृजेश कुमार, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशचन्द्र जैन सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

“12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के” कार्यक्रम के तहत त्रिनेत्र गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
ram


