जयपुर। ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम के तहत कल समस्त प्रदेश के मंदिरों में होगी महाआरती जिसमें जनप्रतिनिधी होंगे शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 5 जून से 21 जून तक विशेष कार्यक्रम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ आयोजित किया जा रहा है। जिनमें प्रदेश के मंदिरों से महाआरती का आयोजन ,विभिन्न जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य संवर्धन एवं जनकल्याण गतिविधियां शामिल हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाते हुए विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल शामिल होंगे महाआरती में सुबह 8:00बजे करेंगे मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती
ram


