यूपीएससी सीएसई प्रीलिम रिजल्ट इस डेट तक आने की उम्मीद, नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट होगी जारी

ram

नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा एवं इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने इंतजार है जो इसी वीक में खत्म हो सकता है। पिछली परीक्षा के पैटर्न के अनुसार नतीजे 10 जून के आसपास जारी हो सकते हैं। नतीजे PDF फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होंगे जहां से आप रोल नंबर के अनुसार परिणाम की जांच कर पाएंगे।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे जो मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे।

रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्हाट्स न्यू सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
स्टेप 4: अब आप पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करके अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

मुख्य परीक्षा एग्जाम पैटर्न
यूपीएससी मेंस एग्जाम में 9 पेपर होते हैं जिसमें से 7 पेपर अनिवार्य होते हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 250 अंक निर्धारित होते हैं। इसके अलावा 2 पेपर- भारतीय भाषा का पेपर एवं अंग्रेजी भाषा के पेपर के लिए पूर्णांक 300 अंक होता है। आपको बता दें कि मेंस एग्जाम में मेरिट लिस्ट 7 अनिवार्य पेपर्स के अनुसार तैयार की जाती है। भाषा पेपर के अंकों के मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन इसमें उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *