बीकानेर शहर में कचरे के ढ़ेर को हटाने के लिए तकनीकी कर्मचारियों को निर्देश -नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री

ram

जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि बीकानेर शहर में कहीं भी कचरे का ढ़ेर नजर नहीं आए। तकनीकी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। नालों की सफाई समय पर हो। सीवरेज और ड्रेनेज को लेकर लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। खर्रा बुधवार को सर्किट हाउस में नगर निगम, बीडीए और आवासन मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। खर्रा ने आमजन से प्राप्त हुए परिवेदनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *