गर्मी को कहें Bye-Bye! घर पर बनाएं दानेदार मटका कुल्फी, जानें यह Secret Recipe

ram

नई दिल्ली। भीषण गर्मी में अगर ठंडी-ठंडी मलाईदार मटका कुल्फी मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। वैसे तो बाजार में कई सारी मटका कुल्फी मिलती हैं, लेकिन इनमें केमिकल, कॉर्नफ्लोर और रिफाइंड चीनी मिली होती है, जो बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इन हानिकारक वाली कुल्फी का सेवन बिल्कुल न करें। अब आप घर पर ही दो चीजों से मलाई और दानेदार मटका कुल्फी बना सकते हैं। बच्चों के लिए आप दूध और गुड़ से मलाईदार मटका कुल्फी बना सकते हैं। इसे बच्चे खाना काफी पसंद करेंगे। खासकर गुड़ का यह सस्टेनेबल और देसी ऑप्शन आपकी कुल्फी को एक खूबसूरत विंटेज ब्राउन रंग और एक सोंधा सा स्वाद देता है। आइए आपको बताते कैसे आप घर पर टेस्टी मटका कुल्फी बना सकते हैं।

कैसे बनाएं मटका कुल्फी?
– इसके लिए पहले आप भरे तले की कड़ाही में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें।
– दूध को चलाते-चलाते तब तक पकाएं, जब तक यह आधा लीटर न हो जाए और यह गाढ़ा हो जाए।
– दूध जब उबलता है तो कड़ाही के किनारों पर जो मलाई जमती जाए, उसे खुरचकर वापस दूध में डालते रहें। क्योंकि इसी से कुल्फी में असली दानेदार ‘लच्छेदार’ बनावट आएगी।
– दूध पूरी तरह गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद करने के बाद 2 मिनट पहले इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। अब गैस को बंद कर दें और दूध को पूरी तरह ठंडा होने दें।
– उबलते हुए दूध में कभी ऊपर से गुड़ न डालें, नहीं दूध फट सकता है। जब दूध रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और अच्छी तरह फेंटें जब तक की गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए।
– तैयार हुई गाढ़े मलाईदार मिश्रण को छोटे-छोटे मिट्टी के मटकों या कुल्फी मोल्ड्स में डालें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता छिड़क दें। फिर एल्युमिनियम फॉयल से मटके का मुंह बद अच्छे से कर दें।
– अब इन मटको को कम से कम 7 से 8 घंटे तक या पूरी रात डीप फ्रिजर में रख सकते हैं। आपकी बिना चीनी मलाईदार मटका कुल्फी तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *