जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर का शानदार प्रदर्शन, शहर के टॉप रैंकर्स एलन से

ram

जयपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के कक्षा कक्ष विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इनमें प्रखर शर्मा ने एआईआर 69 प्राप्त कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रुचित अग्रवाल ने एआईआर 99 के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया तथा चयनिका मंडल ने एआईआर 279 प्राप्त कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100, 4 विद्यार्थियों ने टॉप-200, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-500, 17 विद्यार्थियों ने टॉप-1000, 21 विद्यार्थियों ने टॉप-1500, 26 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान प्राप्त किया है।अरुण जैन ने बताया कि यह सफलता एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली तथा विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी एलन जयपुर इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। प्रमुख उपलब्धियाँ जेईई एडवांस्ड 2026 प्रखर शर्मा (एआईआर 69) – जयपुर सिटी टॉपर रुचित अग्रवाल (एआईआर 99) – जयपुर सिटी सेकंड टॉपर चयनिका मंडल (एआईआर 279) – जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर टॉप-100: 2 विद्यार्थी टॉप-200: 4 विद्यार्थी टॉप-500: 8 विद्यार्थी टॉप-1000: 17 विद्यार्थी टॉप-1500: 21 विद्यार्थी टॉप-2000: 26 विद्यार्थी टॉप-5000: 53 विद्यार्थी इन रिजल्ट्स के साथ एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 दिए हैं तथा अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी एलन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। एलन के विद्यार्थियों ने देश की टॉप-10 रैंक में से 6, टॉप 50 में 24 क्लासरूम स्टूडेंट्स रहे है। यह प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकर्स तैयार करने में एलन देश का सबसे सफल और लगातार प्रदर्शन करने वाला संस्थान है।देशभर में एलन की सफलता की अगुवाई एलन के कोटा क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने की। शुभम ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। श्रेष्ठता के दौर को जारी रखते हुए एलन के ही क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने 360 में से 329 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-2 तथा जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की। इसके साथ ही ऑल इंडिया गल्र्स टोपर आरोही देशपांडे भी एलन कोटा क्लासरूम से है। आरोही ने 280 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-77 प्राप्त की है। इसके साथ ही एलन ऑनलाइन लाइव कोर्स से यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक-52 प्राप्त कर ऑनलाइन में बेस्ट रिजल्ट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *