पृथ्वीराज नगर-उत्तर एवं दक्षिण, नारायण विहार तथा टोडरा के उपभोक्ताओं को सुगमता से मिलेंगी विद्युत सेवाएं, —खुलेंगे चार नए सहायक अभियन्ता कार्यालय, राज्य सरकार ने दी स्वीकृति

ram

जयपुर। जयपुर शहर में तेजी से विकसित हो रहे पृथ्वीराज नगर-उत्तर एवं दक्षिण, नारायण विहार तथा सवाई माधोपुर के टोडरा में विद्युत उपभोक्ताओं को जल्द ही बेहतर विद्युत सेवाएं मिलेंगी। राज्य सरकार ने जयपुर विद्युत वितरण निगम में चार नए सहायक अभियन्ता (विद्युत) कार्यालय के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनके लिए सहायक अभियन्ता के चार नए पद सृजित करने की भी मंजूरी दी गई है। इससे जयपुर में तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में विद्युत तंत्र को मजबूती मिलेगी एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान भी हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि बजट 2026-27 के सामान्य वाद-विवाद तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान इन कार्यालयों को खोलने की घोषणा की गई थी। इसकी अनुपालना में वित्त विभाग ने यह मंजूरी दी है। जयपुर डिस्कॉम की ओर से इन कार्यालयों को खोलने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। नवसृजित नारायण विहार तथा पीआरएन (उत्तर) विद्युत सब डिवीजन को जयपुर नगर वृत्त (उत्तर) सर्किल के सीडी (प्रथम) खंड तथा नवसृजित पीआरएन (दक्षिण) सहायक अभियंता कार्यालय को जयपुर नगर वृत्त दक्षिण के खंड सीडी-6 के क्षेत्राधिकार में रखा गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दृष्टिकोण है कि उपभोक्ताओं को उनके नजदीक ही सेवाएं मिल सकें। इसी क्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पहल पर विगत ढाई वर्षों में जयपुर डिस्कॉम में पत्रकार कॉलोनी, शिकारपुरा, मुहाना मण्डी, एनआरआई, शालीमार चौराहा (जयपुर), माधोराजपुरा (चाकसू), रीको रानपुर एवं खातोली (कोटा) में नए ओएण्डएम सब डिवीजन कार्यालय और सीतापुरा में नवीन एचटीएम सहायक अभियन्ता कार्यालय खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त सीतापुरा (जयपुर) तथा कठूमर (अलवर) में नवीन ओएंडएम अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय तथा जालूकी (डीग) में नवीन कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय भी स्थापित किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *