iPhone Fold की डमी आई सामने, VIDEO ने इंटरनेट पर मचा दी हलचल

ram

नई दिल्ली। एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस नई सीरीज के साथ इस बार एप्पल अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है जिससे जुडी रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच अब फोल्डेबल iPhone का एक डमी यूनिट ऑनलाइन सामने आया है, जिससे हमें शायद पहली बार इस डिवाइस के पूरे आकार की असली झलक देखने को मिली है। यह डमी सफेद रंग में है और ऐसा लगता है कि इसका फोल्डिंग डिजाइन किताब जैसा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

iPhone Air जैसा कैमरा डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो पहली नजर में फोल्डेबल iPhone के बैक कैमरा iPhone Air में दिखने वाले कैमरा बार जैसा लग रहा है। कैमरा सेटअप में तीन के बजाय दो रियर सेंसर देखने को मिल रहे हैं, जो उन पिछली रिपोर्ट्स जैसा है जिनमें कहा था कि Apple शायद डिवाइस में हर मुमकिन कैमरा ठूंसने के बजाय उसकी मोटाई कम रखने पर फोकस करेगा।

मिल सकता है वाइट कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन के डमी यूनिट को वाइट कलर में स्पॉट किया गया है जो उन पिछली रिपोर्ट्स से मेल खाता है जिनमें कहा गया था कि Apple अपने पहले फोल्डेबल डिवाइस के लिए काफी ट्रेडिशनल कलर्स ही चुनेगा। जहां एक तरफ आने वाले iPhone 18 Pro लाइनअप में ज्यादा कलर ऑप्शन मिलेंगे।

बड़ी स्क्रीन और A20 Pro चिप
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोल्डेबल डिवाइस में लगभग 5.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है और खोलने पर अंदर की तरफ लगभग 7.8 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। इसके आलावा डिवाइस में Apple की लेटेस्ट A20 Pro चिप मिल सकती है। इस बार ऐसी भी चर्चा हो रही है कि कंपनी फोल्ड फोन में Touch ID लेकर आ सकती है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple शायद Face ID के बजाय किनारे पर लगा फिंगरप्रिंट स्कैनर इस्तेमाल कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *