विशेष निरोधात्मक अभियान अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई प्रदेश में 5 लाख 57 हजार 174 लीटर वाॅश नष्ट

ram

जयपुर। आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए गए।
2026 अभियोग दर्ज, 916 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त श्री नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक मई से 30 मई 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 2026 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 19 लाख 28 हजार 278 रूपए लागत की 7142 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 3 करोड़ 90 लाख 35 हजार 819 रूपए की 38946 लीटर, बीयर 44 लाख 38 हजार 978 रूपए की 19746 लीटर, स्प्रिट 30 लीटर एवं हथकड़ शराब 13414 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 5 लाख 57 हजार 174 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 15, हल्के चार पहिया वाहन 12, तिपहिया वाहन एक एवं दुपहिया वाहन 65 सहित 93 वाहन जब्त करते हुए 916 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के समस्त जिलों में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *