जयपुर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, जयपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार क्रीड़ा पदक विजेता एवं मृताश्रित राज्य कर्मचारियों की नियुक्ति उपरांत आयोजित होने वाली कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर पूर्व एवं प्रभारी अधिकारी, टंकण परीक्षा नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यह परीक्षा 27 मई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन श्री सत्य साईं कॉलेज महिला , सेक्टर-2, जवाहर नगर, आजाद नगर विस्तार, जयपुर में होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की डुप्लीकेट प्रति 24 मई एवं 25 मई 2026 को सायं 5:00 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय, जयपुर के कक्ष संख्या 116, कार्यालय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर पूर्व, जयपुर से प्राप्त कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त कर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अपील की है।
क्रीड़ा पदक विजेता एवं मृताश्रित राज्य कर्मचारियों की टंकण गति परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
ram


