जयपुर। राजस्थान विधान सभा में शनिवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री रामकिशोर व्यास को उनकी जयन्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्व. श्री व्यास ने राजस्थान विधान सभा की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाया। स्वर्गीय श्री व्यास 20 मार्च 1972 से 18 जुलाई 1977 तक विधान सभा के अध्यक्ष रहे। राजस्थान विधान सभा के अधिकारियों और स्व. व्यास के परिजनों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व. श्री व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
विधान सभा में स्वर्गीय श्री व्यास को पुष्पांजलि
ram


