मौनी रॉय ने खास मित्र त्रिशा को बताया अपनी ‘लाइफलाइन’

ram

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय ने शुक्रवार को अपनी करीबी मित्र त्रिशा गोकुलदास को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अभिनेत्री और त्रिशा के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं, जिनमें साथ में की गई ट्रिप्स की भी कुछ तस्वीरें हैं। मौनी ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन। तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद। भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और प्यार से भरी रहे।” त्रिशा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया देने के साथ त्रिशा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
अभिनेत्री मौनी रॉय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने ‘देवों के देव… महादेव’ में ‘सती’ के किरदार से घर-घर में असल पहचान बनाई थी। इसके बाद ‘नागिन’ में ‘शिवान्या’ के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रिय बनाया था। इसके अलावा मौनी ‘जरा नच के दिखा’ (सीजन 1) और ‘झलक दिखला जा’ (2014) जैसे डांस रियलिटी शो का भी हिस्सा रहीं।
फिल्म गोल्ड से मौनी ने अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था। इसी के साथ अभिनेत्री जल्द ही आगामी फिल्म ‘द वाइव्स’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने किया है। यह एक ड्रामा फिल्म है जो बॉलीवुड की स्टार पत्नियों के जीवन, उनके रहस्यों, संघर्षों और ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपी सच्चाई को गहराई और बेबाकी से उजागर करती है।
मौनी रॉय के साथ इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा और अर्जन बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्माण ‘भंडारकर एंटरटेनमेंट’ और ‘पीजे मोशन पिक्चर्स’ के बैनर तले किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *