लगभग 59 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, डबल इंजन सरकार के सहयोग से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हो रहा समग्र विकास- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

ram

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत ढ़ाई वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का अभाव था, सड़कों की स्थिति जर्जर थी तथा स्वास्थ्य सेवाएं भी पर्याप्त नहीं थीं, किन्तु वर्तमान सरकार के कार्यकाल में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे के दौरान सहाड़ा विधानसभा के रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 59 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राजस्थान में विकास की गति तेज हुई है और आमजन को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के संदर्भ में आमजन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निरंतरता के लिए जनप्रतिनिधियों का चयन महत्वपूर्ण है तथा गांव से लेकर शहर तक विकास की श्रृंखला को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को सम्मान एवं अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। प्रदेशवासियों के सहयोग से राजस्थान भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग के 111.96 लाख, आयुर्वेद विभाग के 90 लाख, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 3699.03 लाख तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 355 लाख तथा शिक्षा विभाग के 654.3 लाख, सहकारिता विभाग के 25 लाख, बिजली विभाग के 874 लाख तथा पशुपालन विभाग के 19 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही, उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण होने पर चाबी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *