जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को उत्साह और जोश के साथ सुना गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आपस में चर्चा भी की। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा दिखाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी संग कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का संदेश
ram


