वरुण–मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, शादी सीज़न का नया एंथम बनने की तैयारी

ram

मुंबई। पहले लुक से ही बज़ बना चुकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अब लेकर आई है ‘वियाह करवाड़ो जी’—एकदम फुल-ऑन शादी वाला एंथम, जो बारात से लेकर विदाई तक हर फंक्शन में बजेगा। गाने में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पूरी रंगत में नजर आती है—रंग, हंगामा और नॉन-स्टॉप जश्न! वरुण अपने पूरे स्वैग के साथ एंट्री मारते हैं, वहीं मृणाल पहली बार स्क्रीन पर शादी वाले डांस में उतरकर पूरी तरह छा जाती हैं। मिका सिंह और असीस कौर की आवाज़ में सजा, वायु के लिखे और व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स के कंपोज़ किए इस गाने का हुक ऐसा है कि सीज़न शुरू होने से पहले ही हर संगीत प्लेलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर लेगा।
टिप्स म्यूज़िक लिमिटेड के कुमार तौरानी ने कहा, “टिप्स के पास शादी के गानों की लंबी और शानदार विरासत है। मुझे पूरा भरोसा है कि ‘वियाह करवाड़ो जी’ भी हमारे इस खज़ाने में एक और शानदार जोड़ बनेगा और लोगों की खुशियों भरी यादों का हिस्सा बनेगा। मिका की एनर्जी और वरुण का करिश्मा इसे पक्का हिट बनाते हैं, वहीं असीस की आवाज़ और मृणाल की मौजूदगी गाने में नई ताजगी लाती है।”
टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के रमेश तौरानी ने कहा, “हम बेहद उत्साहित हैं इस रंग-बिरंगे भारतीय शादी एंथम को पेश करने के लिए। म्यूज़िक बनाने से लेकर इसे स्क्रीन पर जीवंत करने तक, कई टैलेंटेड लोगों की मेहनत इसमें शामिल है। अब इसे दर्शकों के साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतज़ार है।”
मिका सिंह ने कहा, “ये गाना पूरी तरह शादी वाला माहौल लेकर आता है! इसमें देसी मस्ती और ऐसी एनर्जी है जो हर जश्न को और बड़ा बना देती है।”
असीस कौर ने जोड़ा, “शादी के गाने हर कलाकार के लिए बेहद खास होते हैं—आप लोगों की सबसे खुशहाल यादों का हिस्सा बन जाते हैं। मिका जी के साथ इसे रिकॉर्ड करने में बहुत मज़ा आया। इस साल एक और शादी धमाका लाने को लेकर एक्साइटेड हूं, खासकर वरुण धवन के साथ मेरा दूसरा गाना।”
गीतकार वायु ने कहा, “‘वियाह करवाड़ो जी’ का आइडिया सीधा था—जवानी निकलती जा रही है, तो वियाह करवा दो जी! एक मज़ेदार, रिलेटेबल नज़रिया, जो फेस्टिव वाइब में लिपटा हुआ है। खुशी है कि ये गाना लोगों से तुरंत जुड़ रहा है।”
व्हाइट नॉइज़ कलेक्टिव्स ने बताया, “हम चाहते थे कि इस ट्रैक की साउंड भव्य भी लगे और तुरंत पकड़ में भी आए। ‘वियाह करवाड़ो जी’ ऐसा गाना है जो लोगों को डांस फ्लोर पर खींच लाए—एक बड़ी फैट इंडियन वेडिंग की एनर्जी के साथ, एकदम फ्रेश ट्विस्ट।”
तो तैयार हो जाइए हर जश्न को बिजली से भी तेज़ डांस फेस्ट में बदलने के लिए, क्योंकि है जवानी तो इश्क होना है की पार्टी अभी बस शुरू हुई है!
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। टिप्स फिल्म्स लिमिटेड द्वारा निर्मित और मैक्सिमिलियन फिल्म्स (यूके) के साथ सह-निर्मित यह फैमिली एंटरटेनर कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का फुल पैकेज है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *