घर पर बनाएं दिल्ली जैसी चटपटी आलू चाट, नोट करें ये परफेक्ट रेसिपी

ram

नई दिल्ली। चटपटी चाट खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। लोग अलग-अलग वैरायटी की चटपटी चाट बनाते हैं। वहीं चाट का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि चाट होती ही इतनी टेस्टी है। यह खाने में स्वाद होने के साथ दिल और दिमाग को भी खुश कर देती है। आपने आलू की नॉर्मल चाट और छोले वाली चाट को जरूर खाई होगी। लेकिन क्या आपने झटपट बनने वाली चटपटी क्रिस्पी आलू चाट खाई है। यह टेस्टी होने के साथ परफेक्ट ऐपेटाइजर भी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चटपटी क्रिस्पी आलू चाट की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री
उबले हुए छोटे आलू- 400 ग्राम
उबला हुआ चना- 1 कप
मीठा दही, फेंटा हुआ- 2 कप
हरी चटनी- 1 कप
मीठी इमली की चटनी- 1 कप
कटा हुआ प्याज
कटा हुआ धनिया
चाट मसाला

चटपटी क्रिस्पी आलू चाट
आपको सबसे पहले बेकिंग ट्रे को ऑयल की सहायता से चिकना कर लेना है। फिर आसान तरीके से आलू को उबालने के बाद गिलास की मदद से दबाना है। गिलास से दबे हुए आलू पर भी ऑयलिंग कर लें। अब 180 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर 10-12 मिनट तक बेक करने के लिए छोड़ दें। जब आलू क्रिस्पी हो जाएं, तो चाट बनाना है। इसके लिए आलू को प्लेट में डालकर इसके ऊपर चना, चाट मसाला, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, प्याज और धनिया डाल दें। आप कुछ मनपसंद मसाले डालकर चाट को टेस्टी बना सकती हैं। इस आसान तरीके से आप चटपटी क्रिस्पी आलू चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *