भाजपा को झटका, दो दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

ram

जयपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में भाजपा को बड़ा झटका लगा, जब दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। खाचरियावास के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर “दोहरे चरित्र” का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार में आम जनता और कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है तथा छोटे-छोटे काम भी नहीं हो पा रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है, जो जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने लोगों से इसका विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है और जनता के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *