’71 साल का युवा मॉडल’, अनुपम खेर ने दिया मॉडलिंग के लिए आवेदन!

ram

मुंबई। अनुपम खेर आज के समय किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अभिनय की दुनिया में खास पहचान बनाई है। अभिनेता अपने अभिनय के साथ साथ शरीर पर भी पूरा ध्यान रखते हैं और रोजाना जिम जाते हैं। यही कारण है कि वे 71 की उम्र में भी इतने फिट नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने फॉर्मल कपड़ों के ब्रांड्स से भी आत्मविश्वास के साथ अपील की और कहा कि वह मॉडलिंग करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता हाल ही में एक आयोजन में गए हुए थे, जिसमें वे रेड कलर का फॉर्मल आउटफिट पहनते नजर आ रहे थे। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। फॉर्मल कपड़ों में बेहद स्टाइलिश दिखते हुए उन्होंने फॉर्मल वियर ब्रांड्स को सीधे आवेदन कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे मॉडलिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अनुपम ने लिखा, “मैं एक साधारण परिवार से आता हूं, जहां एक अच्छी शर्ट होना भी लग्जरी जैसा लगता था। मैं कभी सोचा नहीं था कि एक दिन मैं सिर्फ फॉर्मल कपड़े पहनूंगा ही नहीं, बल्कि उन्हें स्टाइल के साथ पहनूंगा।” उन्होंने आगे बताया कि अब जब वे फॉर्मल कपड़ों वाली तस्वीरों को देखते हैं तो उन्हें लगता है कि उन्होंने खुद को काफी अच्छे से संवार लिया है। अनुपम खेर ने लिखा, “71 साल की उम्र में… अपने आप में सेक्सी, एलिगेंट और बहुत आरामदायक महसूस कर रहा हूं और दोस्तों, यही सबसे बेहतरीन आउटफिट है जिसे कोई पहन सकता है।” अपने खास अंदाज में हास्य के साथ अनुपम खेर ने सभी फॉर्मल ब्रांड्स को खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने लिखा, “अगर कोई ब्रांड 71 साल के एक ‘युवा’ मॉडल की तलाश में है, जो अनुभव, आत्मविश्वास और थोड़ा स्वैग लेकर आए, तो मैं उपलब्ध हूं। जय हो।” अभिनेता जल्द ही आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। अनुपम खेर और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं, जबकि इस बार फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं। यह फिल्म दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक फैमिली ड्रामा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *