राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 5 एवं 6 अप्रैल को, एग्जाम सिटी स्लिप इस इन होगी जारी

ram

नई दिल्ली। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 29 मार्च को जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी सिटी स्लिप द्वारा अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in एवं SSO पोर्टल पर उपलब्ध होगी जहां से आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड करना होगा।

एग्जाम डेट
आरपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 5 एवं 6 मार्च 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक रहेगी। पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी विषय एवं दूसरी शिफ्ट में सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान विषय का पेपर संपन्न होगा।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका
आरपीएससी एसआई सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।
इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अब आप इसे डाउनलोड करके इससे अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकेगा। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और एक वैलिड ओरिजिनल फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से केंद्र पर साथ लेकर जाएं। बिना आईडी कार्ड एवं एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा देने से रोक दिया जायेगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1015 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार उप निरीक्षक (एपी) के लिए 896 पद, उप निरीक्षक (एपी) सहरिया के लिए 4 पद, उप निरीक्षक (एपी) अनुसूचित क्षेत्र के लिए 25 पद, उप निरीक्षक (आईबी) के लिए 26 पद और प्लाटून कमाण्डर (आरएसी) के लिए 64 पद आरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *