राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार

ram

मुंबई। अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों सॉन्ग ‘सरके चुनर’ को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर गाने को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने इसके बोल और प्रस्तुति पर आपत्ति जताई, जिसके बाद से मामला इतना बढ़ गया कि गाने को बैन कर दिया गया है। गुरुवार को मशहूर इंफ्लूएंसर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राजीव दतिया ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और पूरे मामले के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। राजीव ने लिखा, “आप सिर्फ नोरा फतेही को दोष देकर कहानी को खत्म नहीं कर सकते। कोई भी गाना अचानक तैयार नहीं हो जाता, बल्कि इसके पीछे एक बड़ी टीम की मेहनत होती है।” राजीव ने लिखा कि एक गाना तैयार होने में गीतकार, गायक, निर्देशक, कैमरा टीम, कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर और म्यूजिक लेबल जैसे कई लोग शामिल होते हैं। ऐसे में केवल स्क्रीन पर दिखने वाले कलाकार को जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने लिखा, “एक गाने में 80 से 100 लोग शामिल होते हैं और क्या सच में किसी ने इसे नहीं देखा या सवाल नहीं किया? यह विश्वास करना मुश्किल है। स्क्रीन पर दिख रहे चेहरे पर उंगली उठाना आसान है, लेकिन असली जिम्मेदारी उन लोगों पर है जिन्होंने इसे बनाया, मंजूर किया और जानबूझकर जनता तक पहुँचाया।
राजीव ने नोट शेयर करते हुए लिखा, “सिर्फ नोरा फतेही को दोष देना गलत है। एक गाने के लिए पूरी टीम मेहनत करती है। इसे शुरुआत में ही रोका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गाना पहले से ही तैयार, लिखा हुआ और फिर नोरा के सामने पेश किया गया। गाने के बोल में जो अश्लीलता लिखी गई थी, वह पहले से मौजूद थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *