नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान, अजमेर की ओर से कक्षा 5वीं एवं 8वीं के लिए 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू कर दिया जायेगा। ऐसे में जल्द ही दोनों ही कक्षाओं का परिणाम घोषित किये जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट (RBSE 5th 8th Result 2026) 25 मार्च 2026 तक घोषित किये जाने की संभावना है। ऑफिशियल डेट की जानकारी जल्द ही बोर्ड की ओर से साझा की जाएगी।
इस बार फेल किये जायेंगे स्टूडेंट्स
इस वर्ष से राजस्थान बोर्ड ने 5वीं 8वीं में ऑटोमैटिक प्रमोशन खत्म कर दिया है। ऐसे में पूरा 100 फीसदी रिजल्ट नहीं हो सकता है अर्थात कुछ बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो सकते हैं। हालांकि, फेल बच्चों के लिए स्कूल 45 दिनों के अंदर दोबारा से परीक्षाओं को आयोजित करेंगे जिसमें शामिल होकर स्टूडेंट्स अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। आपको बता दें कि पिछले वर्ष तक बोर्ड की ओर से किसी भी बच्चे को फेल नहीं किया जाता था और रिजल्ट 100 फीसदी दर्ज किया जाता है।
नतीजे कहां और कैसे कर सकेंगे चेक?
राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जारी होगा। किसी भी छात्र को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होते ही छात्र या उनके माता पिता नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर पाएंगे।
स्टेप 1: राजस्थान बोर्ड 5वीं एवं 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: अब आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद रोल नंबर एवं जिला या रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
स्टेप 4: अब आपका परीक्षाफल स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।
ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
रिजल्ट जारी होने पर छात्र या उनके अविभावक ऑनलाइन माध्यम से नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से इसे प्राप्त किया जा सकेगा।



