उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

ram

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को कोटपूतली-बहरोड़ के ग्राम काठुवास पहुंचकर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उपमुख्यमंत्री ने स्व. चलती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *