मानवाधिकार संगठन का बड़ा ऐलान, बाबू अंसारी को सौंपी मीडिया कमान

ram

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन ने बाबू अंसारी को राजस्थान का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) द्वारा की गई। डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बाबू अंसारी का सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अंसारी संगठन की नीतियों और अभियानों को मीडिया के माध्यम से मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। वहीं, नव नियुक्त मीडिया प्रभारी बाबू अंसारी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि बाबू अंसारी के जुड़ने से संगठन को राजस्थान में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *